Drip system सूक्ष्म सिंचाई योजना पिछले कुछ वर्षों में कम बारिश होने की वजह से पानी की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है. किसानों को जरुरत के मुताबिक खेती के लिए पानी नहीं मिल रहा है जिससे खेती करना भी मुश्किल हो गया है. किसानों की परेशानी को समझते हुए प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म सिंचाई योजना लांच की हैं. अब पहली बार परम्परागत तरीके से खेती करने वाले किसानों को जल संरक्षण के लिए टैंक बनाने हेतु अनुदान दिया जाएगा. टैंक बनाने पर किसान बारिश व नहर का पानी संरक्षित करते हुए सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से खेती करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं. विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार पहले सिर्फ बागवानी करने पर ही टैंक बनाने के लिए अनुदान राशि मुहैया करवाती थी लेकिन अब परम्परागत रूप से खेती करने वाले किसानों को भी टैंक बनाने के लिए अनुदान दिया जाएगा. इसके अलावा सुक्ष्म सिंचाई में प्रयोग होने वाले ड्रिप, फव्वारा आदि पर भी अतिरिक्त अनुदान राशि दी जाएगी. ऐसे किसान कर सकते हैं आवेदन इस योजना का लाभ उठाने के लिए 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसान, जो सूक्ष्म सिंचाई के अनुसार खेती करना चाहते हैं...
All information about Banking, Finance, Land, Killa, Bigha, Yojana.